बच्चों को पढ़ाना छोड़ क्लास में प्रिंसिपल करा रहीं फेस मसाज, देखिए VIDEO

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको देखकर एक बच्चे के अभिभावक चौंक गए। दरअसल शिवपुर साहबाजगंज स्थित इस स्कूल में बच्चों का शोरगुल सुनकर एक अभिभावक ने क्लास में झांका तो देखा कि प्रधानाध्यापिका एक महिला से फेस मसाज करा रही थी।

A principal having facial in class of school in Gorakhpur, Uttar Pradesh

जब अभिभावक स्कूल के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने ध्यान दिया कि बच्चे काफी हल्ला-गुल्ला कर रहे थे। जब वो पता लगाने स्कूल में गए तो देखा कि बच्चे क्लास के बाहर खेल रहे हैं। बच्चों से पूछा तो पता चला कि क्लास में प्रिंसिपल फेस मसाज करा रही हैं।

क्लास में प्रिंसिपल को जब फेस मसाज कराते अभिभावक ने देखा तो उनकी तस्वीरों और वीडियो को मोबाइल में कैद कर लिया। मोबाइल का वीडियो ऑन कर अभिभावक क्लास में घुसे और प्रिंसिपल से पूछने लगे कि आप ये क्या कर रही हैं? जवाब में प्रिंसिपल ने कहा कि फुरसत थी, इस वजह से पास के ब्यूटी पार्लर को कॉल करके उन्होंने ब्यूटीशियन को बुला लिया।

इसके बाद प्रिंसिपल ने वीडियो को डिलीट करने का दबाव बनाया लेकिन यह मामला वायरल हो गया। एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल का ये कारनामा यूपी की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को बयां कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+