यूपी: बीवी से झगड़े के बाद दरोगा ने खुद को मारी गोली, मौत
एसपी सिटी ने बताया कि प्रदीप यादव एक कर्मठ पुलिसकर्मी हैं। पिछले काफी समय से पारिवारिक कलह के चलते परेशान थे।
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के नरसल घाट चौकी में तैनात एक दरोगा ने खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई दरोगा प्रदीप यादव बुलंदशहर सिटी में चौकी नरसल घाट पर इंचार्ज थे। प्रदीप यादव इटावा के रहने वाले थे।

सर्विस रिवॉल्वर से मार ली गोली
एसपी सिटी ने बताया कि प्रदीप यादव एक कर्मठ पुलिसकर्मी थे। पिछले काफी समय से पारिवारिक कलह के चलते परेशान थे। प्रदीप यादव की बीवी उनसे अलग गुरुग्राम में रहती थी। बीती रात ही प्रदीप की पत्नी अपनी माँ के साथ बुलंदशहर पहुँची थी। सोमवार की सुबह अचानक दरोगा प्रदीप यादव ने अपने आवास पर खुद सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली।

बीवी से झगड़े के बाद खुद को कमरे में किया बंद
प्रदीप यादव जिस मकान में किरायेदार हैं, उसके मकान मालिक ने बताया कि बीती रात भी प्रदीप यादव का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद प्रदीप की पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और प्रदीप के बार-बार कहने पर भी घर का गेट नहीं खोला।

पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे
इसके बाद प्रदीप वापिस अपनी ड्यूटी पर चले गए और सोमवार की सुबह अचानक गोली चलने की आवाज के बाद पता चला कि दरोगा ने खुद को गोली मार ली है। दरोगा की गोली मारने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी समेत पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुँचे।

दरोगा को हायर सेंटर किया गया रेफर
एसपी सिटी, दरोगा प्रदीप यादव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां से उनकी गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दरोगा की मौत हो गई। पुलिस महकमे के लोग दरोगा प्रदी यादव के ख़ुद को गोली मारने से आहत नजर आए। दरोगा के सहकर्मियों ने बताया कि प्रदीप बहुत ही हंसमुख इनसान थे।

आठ महीने पहले हुई थी शादी
मृतक दरोगा प्रदीप यादव की शादी ग्वालियर की रहने वाली गुंजन से 26 जनवरी, 2017 को हुई थी। बताया जाता हैं कि गुंजन गुरुग्राम में रहकर एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी कर रही थी जबकि प्रदीप अपनी पत्नी गुंजन को नौकरी से मना कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications