यूपी में पंडित राहुल गांधी को लेकर लगे पोस्टर, दी गई मानसरोवर यात्रा की शुभकामनाएं

इलाहाबाद। खुद को हिंदूवादी छवि से जुड़ा हुआ साबित करने और भाजपा के हिंदू वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए राहुल गांधी प्रयासरत हैं। राहुल गांधी आगामी 31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर सियासी गलियारा पूरी तरह से गर्म है। इलाहाबाद में कांग्रेस की ओर से इसके लिए बकायदा एक पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें राहुल गांधी को शिवभक्त जनेऊधारी पंडित बताते हुए कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हैशटैग के साथ लिखा गया है कि चलो बुलावा आया है बाबा ने बुलाया है। इस पोस्टर को कांग्रेस के पोस्टर ब्वॉय हसीब अहमद द्वारा जारी किया गया है।

यूपी में पंडित राहुल गांधी को लेकर लगे पोस्टर, दी गई मानसरोवर यात्रा की शुभकामनाएं

क्या है पोस्टर में
राहुल गांधी की कैलाश यात्रा को लेकर जारी किए गए इस पोस्टर में कैलाश पर्वत व भगवान शिव की तस्वीर लगी है। पोस्टर के दाहिने हिस्से में हाथ जोड़े राहुल गांधी कैलाश की ओर देख रहे हैं। जबकि इस पोस्टर में प्रमोद तिवारी को भी बाएं कोने में जगह दी गई है। इस पोस्टर पर लिखा गया है कि शिवभक्त जनेऊधारी पंडित राहुल गांधी को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हार्दिक बधाई।

चर्चा में रहते हैं हसीब
अपने विशेष राजनैतिक कौशल व समझ को लेकर तरह तरह के अनोखे पोस्टर जारी करने वाले कांग्रेस नेता हसीब अहमद बीते कुछ सालों में वह चेहरा बन चुके हैं। ये किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके द्वारा जारी पोस्टर नेशनल मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं और आए दिन उनके पोस्टर वॉर से विरोधी दल चित्त भी नजर आते हैं। हालांकि कई बार उनके पोस्टर खासे विवादित रहे और कानूनी पकड़ में वह जकड़े भी गए। लेकिन, उनके पोस्टर जारी करने का क्रम लगातार जारी है।

यूपी में पंडित राहुल गांधी को लेकर लगे पोस्टर, दी गई मानसरोवर यात्रा की शुभकामनाएं

राजनीति में नई उम्र के हसीब अहमद अपने पोस्टर के जरिए ही संगठन में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के पहली श्रेणी के नेताओं से भी उनकी घनिष्ठता उनके पोस्टर के चलते ही बढ़ी है। कई बड़े मामलों पर उन्होंने अपने पोस्टर वॉर से जब विरोधी दलों को चित्त किया तो उसका असर सीधे उनके कद पर भी पड़ा। हसीब मौजूदा समय में रेणुका चौधरी प्रमोद तिवारी जैसे बड़े नेताओं के बेहद ही करीबी हैं। हसीब इलाहाबाद कांग्रेस के महासचिव के पद पर संगठन की जिम्मेदारी निभाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+