हेलमेट नहीं पहनने पर युवक का चालान काट बुरे फंसे पुलिस वाले, देखें वीडियो

यूपी के शाहजहांपुर में एक युवक ने बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे दो पुलिसवालों को घेर लिया। युवक पुलिसवालों से कह रहा था कि हेलमेट नहीं पहनने पर मेरा चालान काटा गया लेकिन आपका क्यों नहीं?

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो पुलिस वाले बुरी तरह से फंस गए। बिना हेलमेट के चालान होने से नाराज एक बाइक सवार ने दोनों सिपाहियों को घेर लिया। इस दौरान दोनों सिपाहियों से जब खुद बिना हेलमेट के कानून तोड़ने की बात पूछी गई तो दोनों सिपाही बगले झांकते नजर आये। नाराज युवक ने दोनों सिपाहियों को कुछ दूर पर रोक लिया और सिर्फ यही कहता रहा कि मेरा चालान क्यों किया गया हैलमेट तो तुम भी नही लगाए हो क्या तुम्हारे लिए कोई नियम नहीं है?

पुलिस ने युवक का काटा चालान

पुलिस ने युवक का काटा चालान

वीडियो मे दिखाई दे रहे बाईक सवार दो सिपाहियों को चेकिंग के दौरान हुए चालान से नाराज युवक ने घेर लिया और करीब दो मिनट तक दोनों सिपाही युवक के गुस्से के आगे बेबस से नजर आए। दरअसल पुवायां थाना क्षेत्र के मारवां स्कूल के पास पुलिस दो पहिया वाहनों की चेकिंग कर रही थी। खास बात ये है कि इस चेकिंग मे पुलिस सबसे ज्यादा चालान हेलमेट न होने की वजह से कर रही है तभी एक युवक बंडा की तरफ से आ रहा था। युवक हेलमेट नही पहने था तभी चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मीयों ने उसको रोक लिया और बगैर कुछ उसकी सुने युवक का हेलमेट न पहने की वजह से चालान कर दिया। उस वक्त बेबस युवक चालान लेकर आपने घर की तरफ बाईक लेकर चला गया कुछ दूर पर जाकर युवक का फोन आया और वह रूककर बात करने लगा।

यूं भागे पुलिस वाले

यूं भागे पुलिस वाले

इसी बीच जो पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे उसमें से दो सिपाही बाईक लेकर उस युवक के पास से गुजरे तो युवक ने देखा कि अभी इन दोनो सिपाहीयों ने हैल्मेट न होने के कारण उसका चालान किया था और यह खुद हेलेट नही लगाए थे। फिर क्या था नाराज युवक ने दोनो सिपाहियों को घेर कर रोक लिया और यही कहता रहा कि मेरे पास हैलमेट नही था मेरा चालान कर दिया गया। क्या पुलिस के लिए हैल्मेट माफ है। तुम्हारा चालान क्यो नही हुआ मेरा चालान क्यों हुआ। नाराज युवक का सवाल एक ही था। जिसके आगे दोनो सिपाही बेबस नजर आए और बाईक स्टार्ट करके भागने की कोशिश करते रहे लेकिन युवक दोनो सिपाहियों को किसी भी कीमत पर जाने नही दे रहा था। आखिरकार मौका देखते ही सिपाही ने बाईक स्टार्ट की और कोई जवाब न होने के कारण वहां से भागने मे ही भलाई समझी।

ये है मामला

इन दिनों शाहजहांपुर में हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा चेकिंग अभियान चला रखा है। लेकिन बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले खुद यूपी पुलिस के जवान बिना हेलमेट के बाइक चला रहे हैं । लेकिन जब यह दोनों सिपाही बिना हेलमेट के युवक के हत्थे चढ़े तो इनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। इसके बाद दोनों सिपाही दुम दबाकर भागते हुए नजर आए। निश्चित तौर पर बड़ा सवाल यह उठता है कि जब तक वह खुद कानून का पालन नहीं करेगी तब तक दूसरों को कानून का पाठ कैसे पढा पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+