इटावा: मूसल से कुचलकर युवक ने की मां-बाप और बुआ की हत्या

इस वारदात के बाद पूरे इटावा में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लड़के ने सुबह 5:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया।

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में मंगलवार को उस समय कोहराम मच गया, जब एक बेटे ने अपनी मां, बाप और विधवा बुआ को मूसल के कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की खबर सुनकर इलाके के लोग दहल गए। इस वारदात के बाद पूरे इटावा में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने सुबह 5:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया।

चल रहा था पिता-पुत्र में विवाद

सूत्रों से पता चला कि नहार सिंह ने अपने पुत्र दीप चन्द्र की शादी 2 फरवरी 2017 को की थी जिसमें उसकी हैसियत के ज्यादा रुपया खर्च हो गया था। इसी खर्च को लेकर पिता और पुत्र में अनबन बनी रहती थी । दीप चन्द्र पिता और मां से तंग आकर आज सुबह 5:30 बजे पिता और मां की मूसल से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी । जब दीप चन्द्र की बुआ अपने भाई और भाभी को बचाने आई, तो उसने अपनी विधवा बुआ को भी मूसल से कुचल कर मार डाला। घटना की खबर सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोप है कि तिहरे हत्याकांड में नहार सिंह यादव (60) उनकी पत्नी व विधवा बहन की हत्या नाहर सिंह के ही बेटे दीपचन्द्र ने मूसल से कुचल कर हत्या कर दी है। हत्याकांड के पीछे जो बातें गांव वालों की तरफ से कही जा रही है, कि इसी साल 2 फरवरी को दीप चन्द्र की शादी की गई थी । शादी में काफी कुछ खर्च किया गया था, इसी को लेकर पिता की तरफ से दीप चन्द्र पर दबाव था।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

तिहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने घटना स्थल का जायजा लिया । पुलिस ने तीनों शवों अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भतीजे राम नरायण ने बताया कि हमारे चाचा,चाची और बुआ को दीप चन्द्र ने मार डाला है । हम घर पर नहीं थे । बता रहे है कि दीप चन्द्र ने मूसल से कुचल कर तीनों लोगों को मार डाला । दीप चन्द्र ने पहले बुआ को मारा इसके बाद चाची को मारा । हमारे चाचा खेत पर थे वहां पर जाकर दीप चन्द्र ने उनको भी मौत के घाट उतार दिया। दीप चन्द्र नशेड़ी था और गांजा भी पीता था। हमारे चाचा ने दीप चन्द्र के लिए अभी एक भैंस को भी बेच दिया था । दीप चन्द्र का पूरा परिवार हमारे चाचा ही चलाते थे ।

पुलिस ने मामले पर बताया

पुलिस ने मामले पर बताया

वहीं इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नहार सिंह के घर में परिवारिक विवाद चल रहा था। इसी के चलते दीप चन्द्र ने अपने पिता, मां और बुआ की मूसल से कुचल कर हत्या कर दी है। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया गया है। पुलिस गहनता से इसकी विवेचना करने में जुटी हुई है । सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+