प्रेमी-प्रेमिका के घरवाले शादी के लिए नहीं माने तो दोनों ट्रेन के आगे कूदे
बरेली। यूपी में बरेली के रसुईया गांव के पास एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह दोनों पक्षों द्वारा रिश्ता ठुकराना बताया जा रहा है। वहीं परिजन इसे एक हादसा बता रहे हैं। पुलिस ने बैग में मिले नोटबुक और पहचान पत्र से युगल की पहचान कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोचिंग के बाद बाद घर नहीं लौटी ममता
मृतक छात्रा ममता की पहचान बरेली के कटरा चांद खां निवासी के रूप में हुई है। ममता साहू गोपी नाथ कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। वहीं प्रेमी की पहचान आदेश के रूप में हुई है। वह बरेली के एक नर्सिंग कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। छात्रा के परिजनों ने बताया कि बेटी सोमवार दोपहर कोचिंग पढ़ने गई थी, इसके बाद नहीं लौटी।

घरवालों को रिश्ता नहीं हुआ मंजूर
इसके बाद बिथरी चैनपुर पुलिस की एक कॉल से घटना की जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार, आदेश चार साल से कटरा चांद खां में किराए के मकान में रह रहा था तभी से दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे और शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार ने दोनों की उम्र देखते हुए दोनों के रिश्ते को मंजूर नहीं किया था।

परिजनों के विरोध पर उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी युगल के परिजनों को जब ये जानकारी लगी तो वह इस रिश्ते का विरोध करने लगे लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़े थे। बताया जाता है कि देर शाम युवक प्रेमिका को लेकर अपने गाँव पहुंचा जहाँ परिजनों ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications