मेरठ जेल के टॉयलेट में पत्नी की हत्या के आरोपी कैदी ने लगाई फांसी

मेरठ। अक्सर विवादों के लिए सुर्खियों में रहने वाले मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार फिर चर्चा में बना हुआ है। 2015 से पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बन्द एक कैदी ने जेल परिसर में बने शौचालय में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है। वहीं मामले में मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शौचालय में गमछे से लटकी मिली लाश

शौचालय में गमछे से लटकी मिली लाश

दरअसल, मेरठ के परीक्षित गढ़ थाना इलाके के सोहना गांव के रहने वाले सोमेंद्र पर वर्ष 2015 में खुद की पत्नी की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा था। पुलिस ने उक्त प्रकरण में उस पर 302 का मामला दर्ज किया था और उसे मेरठ जेल भेजा था। तभी से वो यहां बन्द था, उसका मामला विचारधीन था लेकिन रविवार को जेल में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब सोमेंद्र ने जेल के भीतर बने शौचालय में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

जेल प्रशासन ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को इस बाबत जानकारी दी। वहीं इस मामले की खबर जब परिजनों को पता चली तो वो पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे जहां उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं हत्या बताया। परिजनों का आरोप है कि जेल में सोमेंद्र को टॉर्चर किया जाता था इससे पैसे मांगे जाते थे इसलिए उसने मजबूर होकर ये कदम उठाया। परिजनों ने जेल प्रशासन को सोमेंद्र को मौत का ज़िम्मेदार ठहराया और दोषियों पर कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की।

एसपी सिटी ने बताया, मौनसिक तौर पर परेशान था

एसपी सिटी ने बताया, मौनसिक तौर पर परेशान था

मेरठ के एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि जेल में कैदी ने शौचालय में फांसी लगा ली है। बंदियों से पूछताछ में पता चला कि वो कई वजहों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। वकील भी उसका शोषण कर रहे थे। अगर जेल प्रशासन के खिलाफ शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+