दिल्ली से मोबाइल एसएमएस भेजकर हरदोई में बीवी को दिया तीन तलाक

हरदोई। एक तरफ नरेंद्र मोदी सरकार तीन तलाक पर काबू पाने के लिए बिल लाना चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ तीन तलाक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दिल्ली में काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर तीन तलाक दे दिया है। हरदोई की पीड़िता ने मामले में एएसपी से गुहार लगाई है।

A husband gave triple talaq by sending sms in Hardoi

पीड़िता शीबा हरदोई जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बाईपास रोड गौशाला चौराहा की रहने वाली है। पीड़िता ने कहा कि मेरे ससुरालवाले मुझे गाड़ी के लिए प्रताड़ित करते थे। मेरे पति इमरान हुसैन भी मेरे साथ बुरा बर्ताव करते हैं। आगे पीड़िता ने कहा कि मुझे एक मैसेज मिला जिसमें उन्होंने मुझे तलाक दे दिया है। पीड़िता का कहना है कि उसका विवाह 20 अक्टूबर 2013 को दिल्ली निवासी इमरान के साथ हुआ था और शादी में दहेज को लेकर विवाद हुआ था जो आज भी चल रहा है। पिता का कहना है कि पिछले 2 साल से यह सब चल रहा है।

A husband gave triple talaq by sending sms in Hardoi

पीड़िता के बताया कि उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और पति ने एसएमएस के जरिए तलाक दे दिया। पीड़िता को तलाक का मैसेज 2 जनवरी 18 को आया था जबकि दूसरा मैसेज 17 मई को आया। शीबू ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।। शीबू ने कहा कि दहेज के प्रताड़ना के बाद अब मैसेज पर तलाक की खबर पढ़कर वह अंदर से टूट गई हैं। उनका कहना है कि वो अब कहां जाएगी? शीबू ने अपने पति के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+