यूपी: प्रेम-प्रसंग से नाराज लड़की के पिता ने आशिक के सीने पर बंदूक रखकर मारी गोली, मौके पर ही मौत

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान लड़की के पिता ने उसने चचेरे भाई को भी गोली मार दी। जहां प्रेमी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं चचेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना में तहरीर के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी करने में जुट गई है।

यूपी: प्रेम-प्रसंग से नाराज लड़की के पिता ने आशिक के सीने पर बंदूक रख मारी गोली, मौके पर ही मौत

दो लोगों को मारी गोली

कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के बहादुरपुर मझिगवा गांव निवासी 22 वर्षीय शिवम सिंह उन्नाव की एक लेदर कंपनी में इंजीनियर था। दीपावली का त्योहार मनाने मंगलवार को वह अपने घर आया था। बुधवार को दीपावली के दिन सुबह रोबिन बहादुरपुर में संजय की किराने की दुकान पर सामान खरीदने गया था। जहां उसके साथ उसका चचेरा भाई मयंक शेखर भी था। लौटते समय दुकान के ही पास में गांव के मिंटू नाम के एक व्यक्ति ने अपनी दो-नाली बंदूक से रोबिन को गोली मार दी। जिसको देखते हुए मयंक भाई को बचाने दौड़ा तो उसपर भी गोली दाग दी गई, जिससे एक गोली मयंक के हाथ में लगी और मयंक घायल हो गया।

यूपी: प्रेम-प्रसंग से नाराज लड़की के पिता ने आशिक के सीने पर बंदूक रख मारी गोली, मौके पर ही मौत

सीने पर बंदूक रख की हत्या

गोली लगने से रोबिन और शिवम जमीन पर गिरकर तड़पने लगे तो उसी समय हमलावर मिंटू ने खून से लथपथ पड़े रोबिन के पास लौट कर उसके सीने पर बंदूक रखकर फिर फायर कर दिया। इससे रोबिन की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिन दहाड़े हुई हत्या से गांव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में मयंक को मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकिसकों ने उसको कानपुर रेफर कर दिया।

यूपी: प्रेम-प्रसंग से नाराज लड़की के पिता ने आशिक के सीने पर बंदूक रख मारी गोली, मौके पर ही मौत

जांच शुरू

सूचना पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीओ तिर्वा सुबोध जायसवाल, थानाध्यक्ष सौरिख राजकुमार सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष टीपी वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी की बेटी से रोबिन के प्रेम संबंध थे, जिसके बाद परिजनों ने दोनों को अलग-अलग कर दिया था। लेकिन यह रंजिश लड़की के पिता के मन में थी, जिसको लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। मृतक के परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+