मुंबई में नौकरी के लिए घर से निकला युवक, स्टेशन के बाहर मिली सिर कटी लाश

इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां के महेशगंज इलाके में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर सिर को 200 मीटर दूरे से बरामद किया है। शव के पास से मिले बैंग से युवक की शिनाख्त मालाधर छत्ता निवासी सज्जन पटेल के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

नौकरी करने निकला था युवक

नौकरी करने निकला था युवक

परिजनों के अनुसार, सज्जन के कई दोस्त मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। सज्जन भी उन्हीं के पास रोजगार की तलाश में जा रहा था। शनिवार की दोपहर में पूरी तैयारी के बाद वह बैग लेकर घर से निकला। परिजन उम्मीद लगाये बैठे थे कि बेटा अब मुंबई में कमायेगा तो घर की माली हालत सुधरेगी। लेकिन, किसी को यह नहीं पता था कि सज्जन जा तो रहा है पर वह अब कभी लौटेगा नहीं। सज्जन का शव कुंडा रेलवे स्टेशन के बाहर पूर्वी आउटर के पास मिला था। जबकि उसके धड़ से अलग हुआ सिर कुछ दूर पर प्राथमिक विद्यालय के पीछे मिला।

हत्या की आशंका

हत्या की आशंका

कुंडा रेलवे स्टेशन के बाहर आउटर के पास शव मिलते ही हड़कंप मचा और लोग जुटे तो शव देखकर यही अंदाजा लगाया गया कि सज्जन ट्रेन की चपेट में आया होगा। लेकिन, आस पास जब शव नहीं मिला तो आशंका व्यक्त की गई कि उसकी हत्या की गई है और सिर काटकर हत्यारे उठा ले गये हैं। हालांकि जब डॉग स्क्वायड टीम पहुंची तो खोजी कुत्ते ने घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर शव का सिर खोज निकाला। चचेरे भाई ने बताया कि सज्जन के पिता की कयी साल पहले ही मौत हो चुकी है और सज्जन ही परिवार में सबका सहारा था। लेकिन अब उसकी मौत से मां और भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घंटो पड़ा रहा शव

घंटो पड़ा रहा शव

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस व स्टेशन मास्टर को दी। स्थानीय पुलिस ने यह कहकर शव उठाने से इंकार कर दिया कि जीआरपी का मामला है। जीआरपी को खबर दी तो उसने कहा शव आउटर के बाहर है, यह स्थानीय पुलिस का मामला है। इस तकरार में घंटों शव पड़ा रहा। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर थाने से एसएसआई मो. कासिम, रमेश यादव पहुंचे। काफी खोजने के बाद कुछ दूर पर कटा हुआ सिर मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+