बदनामी के डर से शादीशुदा जोड़े ने किया आत्महत्या, वीडियो हुआ वायरल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शादीशुदा युवती ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर लिया है। मरने से पहले युवती ने अपने पति के साथ एक वीडियो भी बनाई है। यह वीडियो अब पुलिस के हाथ लग चुकी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बदनामी के डर से शादीशुदा जोड़े ने किया आत्महत्या, वीडियो हुआ वायरल

घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला स्थित थाना रायपुर सादात के खुशालपुर मठरी का है जहां सोनम व सोनू इन दोनों की शादी चार महीने पहले शादी हिंदू रीती रिवाजों के अनुसार हुई थी। 27 अगस्त की रात को पति पत्नी ने घर में फांसी का फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। शुरुआती दौर में परिजनों से लेकर इलाके के लोग मुफलिसी के मारे आत्महत्या की वजह मानकर चल रहे थे। लेकिन तीन दिन बाद मृतक के परिजनों को मोबाइल में से एक वीडियों प्राप्त हुआ जिसके बाद इस आत्महत्या का खुलासा हुआ।

आरोप है कि मृतकों के अपनों ने ही सोनम को बेवजह बदनाम करके जीते जी मरने के लिए मजबूर कर दिया। सोनू अपनी पत्नी से बुहत प्यार करता था और वो उसके बगैर जी भी नहीं सकता था। मरने से पहले दोनों ने अपने ही मोबाईल से दर्जनभर से ज्यादा वीडियो बनाकर आत्महत्या की वजह का दर्द बयां किया है। इस वीडियो में सोनम व सोनू बेहद परेशान लग रहे हैं। इस में वो मोनू व कालू नाम के दो शख्स के बारे में बात करते दिख रहे हैं जो पिछले कई दिनों से सोनम को बदनाम करने में लगे थे।

बेवजह का दाग बर्दाश्त न होने की एवज में पति पत्नी ने दुनिया से ही अलविदा कह दिया। मरने से पहले शादी के जोड़े में सजी सोनम ने कहा मोनू और कालू ने बेवजह बदनाम करके मेरी जिंदगी में जहर घोल दिया है। अंत में दोनों गुड बॉय कह फांसी के फंदे पर झूल गए। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच पड़ताल कर दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- यूपी: खेत में हाईटेंशन टॉवर से लटकता मिला प्रेमी जोड़े का शव, हत्या की आशंका

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+