वाराणसी: बदमाशों ने 14 राउंड चलाई गोलियां, बिजनेसमैन की हत्या

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में बुधवार देर रात बदमाशों ने देर रात सरेआम एक ठेकेदार की दौड़ा कर गोली मार हत्या कर दी। ये घटना बनारस के सिगरा थाना क्षेत्र के विद्या विहार कालोनी में हुई, जब ठेकदार विशाल सिंह अपने होटल से घर पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।

14 राउंड चली गोलियां

14 राउंड चली गोलियां

स्थानीय लोगों की माने तो गोली लगने के बाद भी विशाल पड़ोसी और बिल्डिंग में रहने वालो ने गेट खोला लेकिन बदमाश गेट के अंदर आकर सरेआम उन्हें गोली मारते रहे। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने 14 राउंड गोलिया चलाई। घटना के विशाल सिंह के परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित दिया। वही इस घटना के बाद गुरुवार को व्यापारियों ने विशाल के हत्यारों को पकड़ने की मांग करते हुए धरना दिया।

2 महीने पहले ही इस घर में आए थे

2 महीने पहले ही इस घर में आए थे

स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात विशाल अपने होटल से घर के लिए निकले थे तो बदमाश उनका पीछा होटल से ही करते हुए आए थे। विशाल दो महीने पहले ही सिगरा थाना क्षेत्र के छित्तूपुर के विद्या विहार कालोनी में किराये के मकान में शिफ्ट हुए थे। जैसे ही विशाल कालोनी के गेट के अंदर दाखिल होने वाले थे बदमाशों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे कालोनी के बाकि लोगों में दहशत व्याप्त हो गया। कई राउंड गोलियां चलाने और कॉलोनी में विशाल के गिर जाने के बाद बदमाश मौके से असलहा लहराते हुए भाग निकले।

पुलिस का क्या है कहना

पुलिस का क्या है कहना

इस पूरे मामले पर वाराणसी के एसपी सिटी दिनेश सिंह ने कहा कि हत्या के बाद मौके पर पहुंचने पर हमें घटना स्थल से 9 एमएम और 32 बोर के असलहो के 11 खोखे बरामद हुए है। मूल रूप के जौनपुर के चंदवक के रहने वाले विशाल सिंह (उम्र 35 वर्ष ) बनारस में गिट्टी और बालू की ठेकेदारी करते है और इनका सिगरा के साजन तिराहे पर सिंह भोजनालय नाम से होटल है। जब ये अपनी बुलेट से घर जा रहे थे उसी वक्त दो बदमाशों ने इन पर धावा बोल दिया और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज लिया है साथ ही फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मौके पर मुआयना किया है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+