8 दिन पहले गायब हुए व्यापारी का कुछ पता नहीं, पुलिस के हाथ खाली

कन्नौज। करीब आठ दिन पहले सुबह घर से निकलने के बाद एक व्यापारी अपने घर नही पहुंचा। अपहरण की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी व्यापारी का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

 A businessman lost from eight days, no trace yet in Kannauj

सदर कोतवाली के मोहल्ला छिपट्टी निवासी मनोज कुमार जैन उर्फ दलती 17 अक्टूबर 2017 को अपने घर से अपने बालों की कटिंग कराने के लिए निकले थे जिसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचे जिसके बाद परिजनों ने ढूंढ़ने को कोशिश की लेकिन उनका कहीं भी अता पता नही चला जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।

मामले को एक हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन अभी तक व्यापारी का कहीं पता नहीं चला। मनोज इत्र का व्यापार करते हैं, जिसके सिलसिले में उनका व्यापारियों से विवाद भी होता रहता था जिसके चलते मनोज के परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई है।

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिसकी वजह से व्यापारी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस की लापरवाही को बताया है तो वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई किये जाने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+