युवती से अकेले मिलने को कह रहा था सिरफिरा आशिक, मना करने पर दी ये सजा

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में गुरुवार रात छेड़खानी का विरोध करना एक 18 वर्षीय युवती को भारी पड़ गया। अपने चाचा के घर जा रही युवती को बीच रास्ते में रोक कर सिरफिरे आशिक और उसके तीन दोस्तों ने चाकू मार दी। अंजुम को घायल अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और अंजुम को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। अंजुम ने बताया कि आरोपी युवक गर्दन पर चाकू मारना चाहता था। लेकिन उसने चाकू को हाथ से रोक लिया। जिससे चाकू हाथ पर तो लगा ही साथ ही सीने पर भी लग गया।

सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती पर चलाई चाकू

चाचा के घर जाने के दौरान हुआ हमला
पीड़िता अंजुम ने बताया कि पड़ोस में कुछ दूरी पर ही चाचा का घर है, जहां वह कुरान पढ़ने जा रही थी। रास्ते में अंधेरा देखकर जैनुल नाम के एक शख्स ने पीड़िता का हाथ पकड़ा और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर दो लड़के और आ गए। तीनों युवकों ने मुंह बांध रखा था। इसी बीच एक ने गर्दन पर चाकू मारने का इशारा किया। तभी एक ने चाकुओं से वार कर दिया जिसे महिला ने हाथ से रोक लिया। चाकू हाथ से रोकने के चक्कर में सीने में लगा। पीड़िता के चीखने पर तीनो भाग निकले।

कई दिनों से फोन पर कर था परेशान
आरोपी जैनुल पिछले कई दिनों से पीड़िता के नंबर पर एसएमएस करके परेशान कर रहा था और अकेले में मिलने की मांग कर रहा था। पीड़िता के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता रहता था। वहीं पिता शकील ने बताया वो रोज कुरान पढ़ने अपने चाचा के घर जाती थी। कल उसको कुछ लड़के रास्ते में छेड़ने लगे जिसका विरोध किया तो चाकू मार दिया।

एक गिरफ्तार
आजमगढ़ के एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया पीड़िता अंजुम के पिता शकील ने मामले की तहरीर दी है ,जिसमें पूरा ख्वाजा के रहने वाले जैनुल और दो अज्ञातों के खिलाफ धारा 323 ,354 ,504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक की गिरफ्तारी भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+