रेलवे लाइन के बगल में रखा रहस्यमयी बक्सा देख पुलिस के उड़े होश
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ के हापुड़ मॉडल स्टेशन पर एक लावारिस बक्सा मिलने से हड़कंप मच गया स्टेशन पर राहगीरों ने रेलवे लाइन के पास एक ताला लगा बक्सा देखा तो उनके होश उड़ गए और जीआरपी को सूचना दी सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने बक्से का ताला तोड़कर तलाशी ली तो उसके अंदर एक पत्थर रखा था। इसे देखकर जीआरपी पुलिस ने राहत की सांस ली ।

आपको बता दें कि मामला हापुड़ के मॉडल स्टेशन का है। बताया जा रहा है कि ये बक्सा कई दिनों रेलवे लाइन के नजदीक पड़ा था लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस बक्से पर ध्यान नहीं दिया। कहने को तो यहां पर जीआरपी पुलिस रेलवे लाइन का चक्कर लगाती रहती है।
उस पुलिस का भी इस बक्से पर ध्यान नहीं गया लेकिन गुरुवार को जब राहगीरों ने इस बक्से को पड़ा देखा तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई। जब बक्से का ताला तोड़कर देखा तो बक्से में एक पत्थर रखा देखा जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications