भाजपा मंत्री पर लगा पैसे हड़पने का आरोप, CM योगी को लिखा लेटर

संभल। योगी सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री गुलाब देवी और सम्भल के समाज कल्याण अधिकारी पर गाड़ी मालिक ने गाड़ी के भुगतान के पैसे न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित तेजेन्द्र शर्मा ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को लेटर लिख कर पैसे दिलवाने की गुहार लगाई है। वहीं इन आरोपो पर समाज कल्याण मंत्री गुलाव देवी ने मीडिया के कैमरे के आगे बात करने से साफ इंकार कर दिया और पूरा मामला विभाग पर डाल दिया। विभागीय अधिकारी ने भी पुरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। पीड़ित का कहना है उसके पास पैसा नही है जिसकी बजह से उसके बच्चो की फीस जमा नहीं हो पाई है और उसका परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है।

भाजपा मंत्री पर लगा पैसे हड़पने का आरोप, CM योगी को लिखा लेटर

जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के जाट कॉलोनी निवासी तेजेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखित पत्र भेजा है। बता दें की तेजेन्द्र शर्मा एक टैक्सी चालक है और गाड़ी मालिक भी है। तेजेन्द्र का आरोप है कि समाज कल्याण अधिकारी के कहने पर मैंने मंत्री के काफिले में अपनी बोलेरो गाड़ी लगाई थी। मैंने गाड़ी तीन महीने के लिए लगाई थी जिसमे मुझे 22,548 रुपय का भुगतान हो गया जो कि मुझे समाज कल्याण अधिकारी लक्ष्मी नारायण तिवारी ने नगद रूप में कर दिया। पर बाकी के पैसो के लिए मुझे टाल दिया।

तेजेन्द्र शर्मा का कहना है कि मेरे अभी मंत्री गुलाब देवी पर 60,201 रुपय निकल रहे है जिसके लिए मुझे कई दिन से अपने घर के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। मेरा परिवार भुखमरी की कगार पर है पर मंत्री जी का दिल नही पसीज रहा है। वहीं इस पुरे मामले पर समाज कल्याण अधिकारी ने बड़ा ही अटपटा जबाब दिया है उनका कहना है कि हमारे विभाग में ऐसी किसी भी गाड़ी का रिकॉर्ड नहीं है और न हीं कोई ऐसा कोई प्रकरण हमारे संज्ञान में है। जिन का भी भुगतान हमारे ऊपर शेष था वो कर दिया गया है। दूसरी और भाजपा मंत्री कैमरे के आगे बोलने से कतरा रही है उनका कहना है कि गाडी विभाग ने लगाई थी तो पैसा विभाग ही भरेगा। मैं पूरा प्रयास करुंगी उनका भुगतान करवाने के लिए अगर उसके लगाए आरोप सही हुए तो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+