जेल से रिहा होने पर 98 वर्षीय बुजुर्ग को कोई लेने नहीं आया, खुद जेलर ने अपनी गाड़ी से किया विदा, देखें Video
98 वर्षीय बुजुर्ग जब जेल से रिहा हुए तो उन्हें लेने के लिए कोई नहीं आया तो खुद जेलर साहब ने अपनी गाड़ी में उन्हें छोड़ने का इंतजाम किया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की अयोध्या जेल में बंद 98 वर्ष के राम सूरत की सजा पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पांच साल तक जेल में बंद रहने केबाद जब राम सूरत को रिहा किया गया तो उन्हें लेने के लिए उनके परिवार से कोई नहीं आया। लेकिन बुजुर्ग राम सूरत की मदद के लिए खुद जेलर साहब ने उन्हें अपनी गाड़ी में बेटे की तरह घर भिजवाया। जेल से विदाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और जेल प्रशासन व जेलर महोदय की लोग तारीफ कर रहे हैं।
इस वीडियो को डीजी प्रिजन यूपी की ओर से ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अयोध्या जिला जेल के सुप्रिटेंडेंट शशिकांत मिश्रा राम सूरत जी को सम्मान सहित जेल से बाहर अपनी गाड़ी में बैठाक उन्हें रवाना किया। खुद जेलर साहब राम सूरत को सहारा देते हुए गाड़ी तक लेकर जाते हैं और उन्हें कार में बैठाते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, परहित सरिस धर्म नहीं भाई, 98 वर्षीय श्री रामसूरत जी की रिहाई पर लेने कोई नहीं आय़ा। अधीक्षक जिला जेल अयोध्या श्री शशिकांत मिश्र पुत्रवत अनपी गाड़ी से घर भेजते हुए।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जेलर कहते हैं कि ये है आपका 9500 रुपए जो जमा था, रख लीजिए इसको। हमारे सिपाही जा रहे हैं आपको घर पहुंचाकर आएंगे। अधिकारी पूछते हैं कि आप कहां जाएंगे तो राम सूरत कहते हैं कि अपने मंदिर जाएंगे। इसके बाद जेलर सिपाहियों से कहते हैं कि आप लोग ले जाइए इनको और मंदिर में पहुंचाकर बाबा को आइए। राम सूरत को आईपीसी की धारा 452, 323, 353 के तहत सजा हुई थी।
राम सूरत को 9 अगस्त 2022 में रिहा किया गया था, लेकिन 20 मई 2022 को उन्हें कोरोना हो गया था, जिसके बाद उन्हें 90 दिनों के लिए पैरोल पर भेजा गया था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी लोग शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को हजारो लोग देख चुके हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, किस मामले में और क्यूं जेल में रखा गया? जाते हुए बता रहे हैं मंदिर जाएँगे मतलब मंदिर के पुजारी हैं। कांपते हाथ बता रहे और उम्र बता रही हैं की कोई क्राइम मार पिटाई करने मी सक्षम नहीं हैं। शायद सनातन धर्म के लिए अड़ गये होंगे उसकी सजा इनको मिली।












Click it and Unblock the Notifications