VIDEO: हत्यारे मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पहुंचा 8 साल का बच्चा
अपनी बुआ के घर जाकर गजेंद्र ने जो बताया उसने न सिर्फ परिवार के बाकी लोगों को हैरान किया बल्कि पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है...
मथुरा। अगर मां-बाप ही बच्चों की जान के दुश्मन बन जाएं तो जान बचाना कितना मुश्किल होता है, ये बता रहा है महज 8 साल का बच्चा। जिसने पहले अपनी छोटी बहन को खोया तो उसके बाद मां-बाप से अपने छोटे भाई को भी नहीं बचा पाया। शायद मां-बाप की करतूतों को दुनिया के सामने लाने का गजेंद्र ही जरिया बनना था इसीलिए इस मासूम की जान ऊपर वालें ने बचा दी।

सुनिए ये चौंकाने वाला बयान...VIDEO
अपनी बुआ के घर जाकर गजेंद्र ने जो बताया उसने न सिर्फ परिवार के बाकी लोगों को हैरान किया बल्कि पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। मां जो अपने बच्चों की खातिर जान दे देती है वो पिता संग मिलकर मासूमों की बेरहमी से हत्या कैसे कर सकती है? बाप तो शराब के नशे में डूबा रहता है और शायद बहाना खोजता है किसी की जान लेने की लेकिन एक मां आखिर क्यों बच्चों को नहीं बचा पाई?
मामला मथुरा का है जबकि ये परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। पिता के आए दिन झगड़ों का शिकार एक दिन मां हुई तो गजेंद्र ने अपनी छोटी बहन को खो दिया। उसके कुछ दिन बाद ही गजेंद्र के पिता सुरेंद्र ने छोटे भाई को भी जिंदा कुएं में फेंक दिया। मथुरा के नौगांव में अपनी बुआ के घर जाकर जब 8 साल के गजेंद्र ने ये बात बताई तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद गजेंद्र के चाचा भी नौगांव अपनी बहन के घर आए और गजेंद्र को पुलिस में मामला दर्ज कराने ले गए। पुलिस ने गजेंद्र के दिए बयान के मुताबिक मां-बाप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
{promotion-urls}
देखिए पायल रोहतगी का ये फोटोशूट












Click it and Unblock the Notifications