UP: 5 जून को जारी होगी 68,500 टीचर भर्ती की आन्सर की

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा के संपन्न होने के बाद अब बोर्ड ने आन्सर की जारी करने की तिथि का ऐलान किया है। 5 जून को अभ्यार्थियों की सभी सीरीज की आन्सर की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए सचिव सुक्ता सिंह ने बताया कि 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा 86 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। अब पांच जून को प्रश्नपत्र की चारों सीरीज की आन्सर की जारी की जाएगी। आन्सर की अभ्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद पर देख सकेंगे।

68500 teacher vacancy examination answer key will be uploaded on 5th june

9 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि आंसर-की 5 जून से 9 जून की शाम 6 बजे तक वेबसाइट पर होगी और अभ्यार्थी अपनी आपत्ति भी वहां दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों पर 15 जून तक निस्तारण व 18 जून को संशोधित आन्सर-की जारी होगी। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 30 जुलाई तक जारी होगा। बता दें कि बीते कल यानी 27 मई को परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा की पहले कई बार डेट चेंज की गई थी जिसके बाद अंतिम रूप से 27 मई को परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कराई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+