वाराणसी एयरपोर्ट पर सैलरी की मांग को लेकर 56 इंडियो कर्मचारी हड़ताल पर गए
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इंडिगो एयरलाइंस के 56 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के 56 सपोर्टिंग स्टाफ के कर्मचारी समय पर सैलरी नहीं मिलने की वजह से हड़ताल पर चले गए हैं। जिसकी वजह से विमानों को उड़ान भरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तमाम कर्माचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें समय पर सैलरी नहीं दी जा रही है।

वाराणसी एयरपोर्ट पर डीवी इंडिया सर्विस के अधिकारियों ने कहा कि हम इस मुद्दे से जुड़े सभी मसलों पर बात कर रहे हैं। वहीं इंडियो एयरलाइंस का कहना है कि हम रेगुलर पेमेंट प्रक्रिया के आधार पर एजेंट्स को सैलरी देते हैं। लेकिन कर्मचारियों की क्या समस्या है इसके लिए हम जीवी इंडिया सर्विस से बात कर रहे हैं। इंडिगो ने कहा कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
इंडिगो ने कहा है कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें ताकि उड़ान पर इसका असर नहीं पड़े। वहीं वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा कि हम इस घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। क्योंकि इसकी वजह से एयरपोर्ट की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
इसे भी पढ़ें- मालदीव ने भारत की ओर से गिफ्ट किए गए हेलीकॉप्टर वापस लेने को कहा












Click it and Unblock the Notifications