यूपी: सपा सरकार में हर रोज मर रहे थे 53 लोग, एक साल में हुई 19320 की मौत
राज्य में ट्रैफिक पुलिस के एडीजी अनिल कुमार अग्रवाल ने यह रिपोर्ट सार्वजनिक की है। रिपोर्ट से सामने आया है कि एक साल में प्रेश में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 19320 रहा है।
लखनऊ। यूपी में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द सड़कों के गडढो दिए जाएं। इधर सरकार के काम-राज क एक महीना पूरा होने के समय पछली सपा सरकार के कारनामों की एक लिस्ट सामने आई है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि 2016 में सड़क दुर्घटनाओं में रोजाना 53 लोगों की जानें गई हैं।

2015 के मुकाबले बढ़ा आंकड़ा
राज्य में ट्रैफिक पुलिस के एडीजी अनिल कुमार अग्रवाल ने यह रिपोर्ट सार्वजनिक की है। रिपोर्ट से सामने आया है कि एक साल में प्रेश में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 19320 रहा है। यह पूरे देश में किसी भी राज्य में हुई मौतों में सबसे ज्यादा है। 2015 में 17666 लोग ऐसी दुर्घटनाओं में मारे गए।
दूसरे नंबर पर है तमिलनाडु
सड़कों पर वाहनों के टकराने की बात करें तो बीते साल ये आंकड़ा घटा है। 2015 में ऐसी 39000 घटनाएं सामने आईं लेकिन बीते साल ऐसी सिर्फ 35000 घटनाएं सामने आईं। सड़क दुर्घटनाओं के मामले में यूपी के बाद तमिलनाडु का नंबर है। वहां इस साल मौतों का आंकड़ा 17200 रहा है। 2015 में ये आंकड़ा 15642 था।
यूपी में खराब सड़कों को भी इन घटनाओं के पीछे वजह माना जा रहा है। एडीजी ने कहा, 'हमारी कोशिश है कि ऐसी घटनाएं न हों। सभी एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि सबसे ज्यादा दुर्घटना वाले श्रेत्रों पर ज्यादा निगरानी रखी जाए।'












Click it and Unblock the Notifications