chandrashekhar azad पर हमला करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट, बताई क्यों की रची थी हत्या की साजिश?

Chandrashekhar Azad News: 28 जून की शाम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब चंद्रशेखर आजाद देवबंद दौरे पर थे। इस हमले में एक गोली चंद्रशेखर की पीठ को छूती हुई निकल गई थी। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा से चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस गिरफ्तर में आए चारों हमलावनों ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हमलने की वजह भी बताई है। डीआईजी अजय साहनी ने के मुताबिक, पूछताछ में हमलावरों ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद द्वारा पिछले कुछ महीनों में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिए गए बयानों से ये लोग गुस्से में थे। इसलिए इन्होंने चंद्रशेकर आजाद की हत्या की साजिश रची थी।

Chandrashekhar Azad News

डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि इन लोगों ने 315 बोर के पिस्टल से 3 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें से एक गोली चंद्रशेकर की पीठ को छूती हुई निकल गई थी। ये लोग इस मामले से बचने के लिए छोटे-मोटे मामलों में सरेंडर करने हरियाणा चले गए थे। इनको वहां से गिरफ़्तार किया गया और दोनों तमंचे भी बरामद कर लिए गए हैं।

बताया कि हमले में प्रयुक्त गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर हमला के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया था। जांच-पड़ताल के बाद हमने हरियाणा पुलिस की मदद से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।

डीआईजी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रतीम सिंह, प्रशान्त पुत्र विक्रम व लवीश पुत्र विरेंद्र निवासी ग्राम रणखण्डी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर के रहने वाले है। वहीं, चौथा आरोपी विकास उर्फ विक्की पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम गोंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा का रहने वाला है।

पुलिस गिरफ्त में आए चार आरोपियों का अपराधिक इतिहास है। पूर्व में भी वह कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। लवीश तो हाल ही में जेल से छूट कर आया था। उस पर देवबंद के जेलर पर भी गोली चलाने का आरोप है। लविश, विक्की उर्फ विकास और प्रशांत तीनों पर लूट और जानलेवा हमले के कई मामले चल रहे हैं।

आरोपी लविश का चाचा देवबंद जेल में बंद है। लविश देवबंद के जेलर पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल भी जा चुका है। लविश 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया है। चौथा आरोपी विकास उर्फ विक्की करनाल का रहने वाला है और टैक्सी चलाता है। हमले में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार आरोपी विकास की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+