Accident News: शादी में Mumbai से आ रही माँ-बेटी समेत 4 की मौत, अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी कार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने मुंबई से आ रहे माँ-बेटी समेत 4 लोगों की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी लगने की वजह से गाड़ी किसी अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में गाडी के भी परखच्चे उड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार चारों लोग अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। मुंबई से नर्गिस पत्नी इकराम और उनकी बेटी अल्फिया फ्लाइट से दिल्ली पहुंची थीं। जहां नर्गिस ने अपनी भतीजी सिमरन पुत्री शमीम और मौसेरे भाई शमीम पुत्र सईद को अपने साथ लिया। सभी कार से मुरादाबाद आ रहे थे।

4 died in a car accident in Kundarki of Moradabad

बीती रात करीब 1:30 बजे उनकी गाड़ी कुंदरकी में बिलारी रोड पर बिस्किट फैक्ट्री के पास किसी वाहन में पीछे घुस गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। हादसे में नर्गिस और सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शमीम और अल्फिया घायल हो गए। जिनको कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान इन दोनों की भी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि कार पीछे से किसी वाहन में घुसी थी। हादसे के बाद दूसरा वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसलिए ये पता नहीं चल सका कि दूसरा वाहन क्या था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+