ससुराल जाने के लिए घर से निकला, कुछ देर बाद पटरियों पर बेटी-पत्नी सहित मिली लाश

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां ससुराल जान के लिए पति, पत्नी अपनी बेटी के साथ घर से हंसी-खुशी निकले थे। लेकिन तीनों का शव कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर पड़ा हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

3 people dies during cross the railway tracks in Moradabad

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के नगला कमाल गांव के रहने वाले विजेंद्र शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी रेखा और कुट्टू (7) के साथ अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली की कि विजेंद्र ने परिवार सहित खुदकुशी कर ली है। विजेंद्र की कार कुंदरकी रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी मिली और वहीं से थोड़ी दूरी पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर तीनों शव पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही विजेंद्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। तीनों शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

3 people dies during cross the railway tracks in Moradabad

परिजनों की मानें तो विजेंद्र के खुदकुशी करने की वजह की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही विजेंद्र ने कभी किसी परेशानी को लेकर उनसे बातचीत की थी। पुलिस की मानें तो विजेंद्र ने रेलवे स्टेशन के पास अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर परिवार के साथ पैदल रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा और मुरादाबाद- चंदौसी रेलवे लाइन पर तेज गति से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस के आगे परिवार सहित कूद गया। जिस वक्त विजेंद्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया, उस वक्त सुबह का समय था। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+