Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mainpuri News: गणेश विसर्जन के दौरान कुंड में नहाने लगे युवक, 3 की डूबकर मौत, 1 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने आए पांच लोग कुंड में डूब गए, जिसमे से एक को बचा लिया गया। वहीं तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दरअसल, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिले भर में भगवान गणेश की घरों में स्थापित की गई प्रतिमाओं को विसर्जन किया जाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मैनपुरी के कस्बा घिरोर में बरनाहल के गांव वहशी डालूपुर के ग्रामीण गांव विधूना स्थित मार्कंडेय कुंड में की प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। प्रतिमा का विसर्जन किए जाने के बाद वहशी डालूपुर निवासी बिजेंद्र शाक्य (40), अजय कुमार (40), अतुल नाई (22) आर्यन (18) और एक अन्य युवक नहाने के लिए कुंड में उतर गए।

3 died by drowning in the pond in Mainpuri during Ganesh visarjan condition of 1 critical

सभी लोग नहाते हुए कुंड के मध्य गहराई तक पहुंच गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबे के बीच वहां मौजूद तैराक युवाओं ने कुंड में छलांग लगा दी। एक युवक को कुछ ही देर में बाहर निकाल लिया गया। वहीं बिजेंद्र, अजय, अतुल और आर्यन को कुछ देर तलाश के बाद बाहर निकाला जा सका।

3 died by drowning in the pond in Mainpuri during Ganesh visarjan condition of 1 critical

जिसके बाद सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया। वहां कुछ देर बाद बिजेंद्र शाक्य, अतुल और आर्यन ने दम तोड़ दिया। वहीं अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की छानबीन करने में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+