यूपी में कोरोना से 353 मरीजों ने गंवाई अपनी जान, एक्टिव केस की संख्या धीरे-धीरे हो रही कम

लखनऊ, मई 6: कोरोना महामारी की दूसरी लहर से उत्तर प्रदेश भी बुरी तरह प्रभावित है, जहां के बड़े शहरों में हालात बिगड़ गए हैं। इस बीच गुरुवार को राज्य में 353 मौतें रिकॉर्ड की गईं। साथ ही 26,780 नए मामले भी सामने आए हैं, जिस वजह से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 14,25,919 हो गई है। इसके अलावा एक राहत भरी खबर भी सामने आई, जहां 28,902 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए।

corona

मामले में अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वर्तमान में राज्य में 2,59,844 सक्रिय मामले हैं, जबकि 11,51,571 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। अभी पिछले हफ्ते 30 अप्रैल को राज्य में एक्टिव केस की संख्या 3,10,783 हो गई थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने काफी जरूरी कदम उठाए और मामलों में 51 हजार से ज्यादा की कमी आई। पॉजिटिव केसों की बात करें, तो गुरुवार को लखनऊ में 1865, मुरादाबाद में 1303, गौतम बुद्ध नगर में 1227, मेरठ में 1167, बदायूं में 1057, गोरखपुर में 991, गाजियाबाद में 953, कानपुर में 782, वाराणसी में 796 मामले सामने आए हैं।

वहीं लखनऊ में 65 मरीजों ने इस वायरस की वजह से जान गंवाईं, जबकि कानपुर में ये आकंड़ा 49, मुजफ्फरनगर में 21, गाजियाबाद में 15, नोएडा में 13, वाराणसी में 10, मेरठ और झांसी में 12-12 है। मोहन प्रसाद के मुताबिक बुधवार को उत्तर प्रदेश में 1.12 लाख आरटी-पीसीआर समेत कुल 2.25 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। ऐसे में कुल टेस्टिंग का आंकड़ा 4.22 करोड़ के पार पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी सरकार ने 97000 गांवों में परीक्षण अभियान शुरू किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+