BJP- BSP के 25 विधायक अखिलेश यादव के संपर्क में, थाम सकते हैं सपा का दामन
लखनऊ, 04 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव अपना किला दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। दरअसल बपनकी मुखिया मायावती के करीबी एक एक कर उनका साथ छोड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले बीएसपी के प्रवक्ता आर एस कुशवाहा ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि जल्द ही वो बीएसपी ज्वाइन कर सकते हैं।

सपा के एक विधायक कहते हैं कि जो लोग मायावती को छोड़ कर आ रहे हैं वो सब अपने अपने इलाके के कद्दावर नेता हैं। राम अचल राजभर हों, लालजी वर्मा हों, सुखदेव राजभर हों या फिर सिभातुलाह अंसारी हो। इनके आने से सपा और मजबूत हुई है। आने वाले समय में और भी लोग समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे।
एसपी विधायक ने कहा, करीब 20 से 25 सिटिंग विधायक अखिलेश यादव के संपर्क में हैं। आने वाले समय में ये लोग एक एक कर सपा ज्वाइन करेंगे। इसमें केवल बीजेपी के नही बीएसपी के कुछ विधायक हैं जो समाजवादी पार्टी में आने के लिए तैयार हैं।
वीर सिंह के आने से समाजवादी पार्टी मजबूत होगी
मुरादाबाद निवासी सांसद रहे वीर सिंह लंबे समय से बसपा से जुड़े और बसपा मुखिया मायावती के काफी नजदीकी लोगों में गिने जाते रहे हैं। बताया जाता है कि पूर्व सांसद वीर सिंह की किसी वक्त में तूती बोलती थी। वीर सिंह काफी प्रभावशाली नेता माने जाते हैं मुरादाबाद मंडल समेत प्रदेश स्तर पर भी वीर सिंह की बसपा के वरिष्ठ नेता के रूप में एक पहचान थी।
राम अचल राजभर, लालजी वर्मा का भी मिलेगा लाभ
वीर सिंह के जाने से बसपा को मंडल में झटका लगा है इसका आगामी चुनाव में भी असर महसूस होगा। मुरादाबाद मंडल में अभी कुछ और उलट फेर होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इससे पहले बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर, और मायावती के खास लाल जी वर्मा ने भी अखिलेश से मुलाकात की थी। ऐसा माना जा रहा है कि दोनो जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं।
सुखदेव राजभर के बेटे अखिलेश को मिल सकता है सपा से टिकट
समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कुछ दिनों पहले ही बसपा के पुराने नेता और मायावती के खास सुखदेव राजभर से भी मुलाकात की थी। हालाकि तब अखिलेश ने कहा था कि वो सिर्फ सुखदेव राजभर का हाल चाल लेने आए थे। इस दौरान सुखदेव राजभर ने अपने बेटे अखिलेश राजभर को कहा था की वो अखिलेश यादव के साथ मिलकर भविष्य की राजनीति करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications