यूपी: मौनी अमावस्‍या पर 2 करोड़ 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में लगाई 'आस्था की डुबकी'

Mauni Amavasya 2024: 9 जनवरी (शुक्रवार) को आस्‍था का पर्व मौनी अमावस्या मनाया गया। सुबह से ही प्रयागराज, काशी, हरिद्वार समेत देश भर की पवित्र नदियों में लोगों ने स्नान करके दान-पुण्य किया। प्रयागराज में इस अवसर पर 2 करोड़ 18 लाख भक्‍तों ने त्रिवेणी-संगम में स्‍नान किया और पूजा-अर्चना की।

cm

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मौनी अमावस्‍या के अवसर पर प्रयागराज आने वाले भक्‍तों को कोई असुविधा ना हो इसके मद्देनजर बृहद इंतजाम करवाए थे। इतनी अधिक संख्‍या में आए श्रृद्धालुओं को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन जुटा हुआ था। इस पर्व के अवसर पर प्रयागराज में गंगा स्‍नान के सफल आयोजन पर सीएम योगी ने खुशी जताई।

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सोशल मीडिया के ज‍रिए जानकारी दी कि लोक-अस्‍था के प्रतीक मौनी अमावस्‍या पर 02 करोड़ 18 लाख से अधिक श्रद्धालु आएं और उन्‍होंने पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाई।

सीएम योगी ने कहा

आज लोक आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी में 'आस्था की डुबकी' लगाने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी पूज्य साधु-संत गणों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!

मां गंगा और भगवान भास्कर की कृपा से आज संगम में 02 करोड़ 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!

ये भी पढ़ें-Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर क्यों रहते हैं मौन? जानिए क्या करें और क्या ना करें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+