यूपी के मथुरा में मालगाड़ी के 2 डिब्बे पलटे, रेल यातायात प्रभावित

नई दिल्ली। नई दिल्ली। यूपी के मथुरा में रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पलटने से रेलवे में हड़कंप मच गया। यह मालगाड़ी अलवर से भुसावल जा रही थी। यह हादसा कैसे हुआ, अभी तक इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इस हादसे से मथुरा-दिल्ली रेल यातायात घंटों प्रभावित रहा।

यूपी के मथुरा में मालगाड़ी के 2 डिब्बे पलटे, रेल यातायात प्रभावित

अलवर से भुसावल की तरफ जा रही मालगाड़ी दोपहर 2:50 बजे जा रही मालगाड़ी मथुरा के जंक्शन से करीब 500 मीटर की दूरी पर उसके दो डिब्बे पटरी से उत्तर गए। मथुरा जंक्शन के पास दिल्ली की तरफ डिब्बे पलटने से ट्रैक पर भी इसका असर पड़ा है। दिल्ली से आगरा की तरफ जाने वाली ट्रेनों को कौशन लगा कर निकाला जा रहा है। फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके पर है और रेल यातायात को सुचारू करने का प्रयास कर रहे है। गौरतलब है कि अभी 15 दिन पहले ही मथुरा में स्टेशन के पास ही एक माल गाड़ी और पटरी से उतरी थी लेकिन इसके बाबजूद भी रेलवे के अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी में रेलवे के अधिकारी मौके पर आए जब रेलवे केअधिकारियों से बात करनी चाही तो इनका कहना है की मुझे नहीं पता ये डिब्बे कैसे पलटे हम अभी आए है। अगर आपको इसकी जानकारी करनी है तो रेलवे के पीआरओ से बात करो। वही रेलवे के एरिया मैनेजर से जब oneindia के पत्रकार ने बात की तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया की आपको जो लिखना है वो लिख दो मैं आपको कुछ नहीं बता पाऊंगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+