अयोध्या के लिए जबरदस्त तैयारी 5 राज्यों के 15 एयरपोर्ट पर विमान पार्किंग की व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देश और दुनिया से आ रहे मेहमानों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जमीन से लेकर आसमान तक तैयारियों को चाक-चौबंद किया गया है।
प्रदेश में आने वाले मेहमानों की संख्या को देखते हुए प्रदेश के हर एयरपोर्ट पर विमान पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए पांच राज्यों के 15 एयरपोर्ट पर विमान पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

सूत्रों की मानें तो लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, रायबरेली, फुर्सतगंज, देहरादून, पटना, गया, देवघर, खजुराहो, भोपाल, इंदौर में विमान पार्किंग के लिए जगह को चिन्हित किया गया है। रायबरेली और फुर्सतगंत सहित अन्य एयरपोर्ट को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। सिर्फ लखनऊ में 48 चार्टर विमानों के उतरने और उड़ान भरने की मंजूरी दी गई है। मौसम को देखते हुए कई अतिथि सीधे अयोध्या जाने की बजाए लखनऊ पहुंच रहे हैं और यहां से अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे है।
अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर 48 विमानों के उतरने की अनुमति 21 और 22 जनवरी के लिए मांगी गई थी, लेकिन सिंगल आइल जेट विमानों के लिए यहां पर सिर्फ चार पार्किंग स्थल हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिए पहले ही यहां एक स्लॉट आरक्षित है, ऐसे में यहां सिर्फ तीन अन्य चार्टर विमानों की पार्किंग संभव है। लखनऊ में ड्रॉप एंड मूव की नीति को विमानों को अपनाना होगा। विमान यहां लोगों को ड्रॉप करने के बाद दूसरे एयरपोर्ट पर जाना होगा। वाराणसी में 32 चार्टर विमानों को रात में पार्क करने की अनुमति मांगी गई है। लेकिन साधनों की वजह से 13 विमानों को ही अनुमति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications