सुल्तानपुर: घर से जानवर चराने निकला था मासूम, इस हाल में मिला शरीर

13 साल का मासूम जानवर चराने जंगल गया था लेकिन दो दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला। फिर जो जानकारी मिली वो चौंकाने वाली थी।

सुल्तानपुर। 13 साल का एक बच्चा साथियों संग घर से जानवर चराने गया था, देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच अगले दिन जब कुछ बच्चों ने गांव से कुछ दूरी पर एक डेड बॉडी को देखा जिसका आधा धड़ बिल में था और आधा बाहर। इसे देख बच्चों की चीख निकल आई, इसके साथ ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

aaccident

बच्चे का आधा शरीर था जमीन में और आधा जमीन से बाहर

पूरा मामला सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाने के बंधु मिश्र का पुरवा गांव का है। बताया जा रहा है कि दर्जनभर लड़के मंगलवार को जानवर चराते हुए कुछ दूर पहुंचे तो उनकी निगाह वहां बने एक बिल पर पड़ी। इस बिल में एक बच्चे का शरीर पड़ा हुआ था। इन लड़कों ने जैसे ही उसे देखा चिल्लाना शुरु कर दिए। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने देखा कि एक बच्चे का शव पड़ा है, उसका आधा धड़ बिल के अंदर और आधा बाहर था।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बिल से बाहर निकाला तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। शव की शिनाख्त गांव के ही छोटेलाल के पुत्र शिवकुमार (13) के रूप में हुई। जैसे ही ये खबर बच्चे के परिजनों को मिली उनके घर में कोहराम मच गया। एसओ मोतिगरपुर ने बताया के शिवकुमार रविवार से लापता था। सोमवार को परिजनों ने थाने पर आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी तब तक में ये खुलासा हुआ। एसओ की मानें तो जिस स्थान पर बच्चे का शरीर मिला है वो जंगल का इलाका है, इस जगह अजगर आदि पाए जाते हैं। माना जा रहा है कि शिवकुमार इन्हीं जानवरों का निशाना बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+