Ayodhya Update:13 राज्य, 56 डिजाइन, फिर तय हुआ "लता चौक" का खाका, जानिए क्या है सरकार की प्लानिंग
लखनऊ, 28 जुलाई: प्रसिद्ध पार्श्व गायिका दिवंगत लता मंगेशकर को समर्पित लता चौक अयोध्या बाईपास रोड पर नयाघाट पुलिस चौकी के पास बनेगा। लता की याद में बनने वाले इस चौक को इस कदर बनाया जाएगा जिससे उनकी स्मृतियों को संजोया जा सके। इसके लिए योगी सरकार ने अयोध्या में नयाघाट इलाके को पूरी तरह से बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि इस चौक पर 10 मीटर ऊंची वीणा बनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस चौक के लिए 13 राज्यों से 56 डिजाइन आए थे जिनमें से अंतिम तीन को सीएम के सौंपा गया है जिसपर वो अंतिम फैसला लेंगे।

योग सरकार ने दिया डिजाइन को अंतिम रूप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मंदिर नगर में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए चौक के डिजाइन को अंतिम रूप दिया। 10 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये के बजट से विकसित किए जाने वाले चौक के डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया है। स्थानीय विकास प्राधिकरण ने 13 अलग-अलग राज्यों के 56 रचनात्मक दिमागों द्वारा प्रस्तुत डिजाइनों को शॉर्टलिस्ट किया था।

जल्द ही शुरू होगा लता चौक के निर्माण का काम
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार संभालने वाले नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि सभी शानदार प्रविष्टियों में से, सर्वश्रेष्ठ तीन का चयन विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया गया था। हमने मुख्यमंत्री के सामने सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां प्रस्तुत कीं और उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी जिसमें अंतिम नक्शे का चयन किया जाएगा। जल्द ही लता चौक के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। सीएम की मंशा के अनुरूप इसे शानदार तरीके से तैयार किया जाएगा।

चौक पर लगेगी 10 मीटर ऊंची वीणा
चौक के केंद्र में एक 'वीणा' (संगीत वाद्ययंत्र) की 10 मीटर ऊंची सफेद मूर्ति होगी। स्टेनलेस स्टील से बने 92 कमल के फूलों वाले तालाब में मंच होगा जिस पर वीणा स्थापित की जाएगी। लता मंगेशकर का इस साल फरवरी में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था जिसके बाद सीएम ने उनके नाम पर मंदिर शहर में एक चौक बनाने की योजना की घोषणा की। संगीतमय स्वरों को दर्शाने के लिए तालाब में एक सर्कुलेटरी वॉकवे और सात संगीत स्तंभ होंगे। खंभों के माध्यम से लता मंगेशकर के 'भजन' बजाए जाएंगे।

अयोध्या को संवारने में जुटी है योगी सरकार
दरअसल सरकार बनने के बाद से ही अयोध्या योगी सरकार के एजेंडे में सबसे उपर रहा। पिछले साढ़े चार साल में योगी सरकार ने अयोध्या के कायाकल्प के लिए काफी कदम उठाए। योगी ने सबसे पहले फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या जिला रखा। इसके बाद अयोध्या में सरकार ने श्रीराम एयरपोर्ट बनाने का ऐलान किया था। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत की जो अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है।

अयोध्या के बहाने हिन्दूत्व को धार देने की कवायद
दीपोत्सव में सरकार अयोध्या की पूरी ब्रांडिंग पर करोड़ों रुपए खर्च करती है। दीपोत्सव के साथ ही दशहरे पर रामलीला भव्य आयोजन सरकार की तरफ से किया जाता है और स्वयं मुख्यमंत्री हमेशा वहां जाते रहे हैं। इस बीच राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ जिस पर योगी हमेशा नजर बनाए हुए हैं। ये कार्यक्रम योगी सरकार ने हिन्दुत्व के एजेंडे के तहत ही आगे बढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications