दर्दनाक: फिरोजाबाद में कार पर पलटा ट्रक, 11 लोगों की दबकर मौत, CM योगी ने किया 2 लाख के मुआवजे का ऐलान
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में जहां 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फिरोजाबाद के सिरसागंज के एनएच 2 के पास हुआ, जहां माल से भरा एक ट्रेक एक वैगन आर कार और टेम्पो पर पलट गया। ट्रक के भीतर दबने की वजह से कार और टेम्पो में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 14 साल का बच्चा भी शामिल है। इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मरने वाले सभी लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए के मुआवजा देने का ऐलान कर दिया है।

दर्दनाक हादसे ने दे दी मौत
पुलिस के मुताबिक इस भीषण हादसे में कार और टेम्पो में सवार सभी 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि इस हादसे की चपेट में आने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज पास के जिला अस्पताल में चल रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ। ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही के ड्राइविंग करते हुए ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया और ट्रक पलटकर बदल से गुजर रही वैगन आर कार और टेम्पो पर जा गिरी। पुलिस शवों की शिनाख्त कर रही है।

ओवरब्रिज का निर्माण कार्य के चलते हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद में सिरसागंज के सोथरा रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस जगह से जब ट्रक गुजर रहा था तो ड्राइवर की लापरवाही के चलते ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। ट्रक के नीचे पास से ही गुजर रही वैगनआर कार और टेम्पों दब गए।

मौत का सफर
जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान कार में छह लोग सवार थे और टेम्पो में छह लोग सवार थे। इस हादसे के दौरान दो और लोग चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि कार और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।मरने वालों में 4 लोग मैनपुरी के थे, जिनकी शिनाख्त हो गई है। बाकी लोगों की शिनाख्त की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications