उन्नावः छत पर सो रही पत्नी पर पति को था अवैध संबंध का शक तो की हैवानियत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नांव जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक के चलते पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी से क्रूरता की है। अवैध संबंधों के शक में छत पर सोई पत्नी को रात में पति ने नीचे कमरे में सोने का कहा तो उसने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर पति ने अपनी मां और एक दोस्त की मदद से उसकी नाक काट दी।

छत पर सो रही थी पत्नी

छत पर सो रही थी पत्नी

घटना के बाद पीड़िता ने अपने बीमार पिता के साथ कोतवाली जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दरअसल, सफीपुर कोकवाली क्षेत्र के भैसहरा गांव के रहने वाले युवक ने छत पर सो रही पत्नी को आधी रात में नीचे कमरे में सोने कोकहा, जिसको उसने अनसुना कर दिया। इससे वह गुस्सा हो गया और पत्नी को पीटने लगा।

पत्नी की काट दी नाक

पत्नी की काट दी नाक

पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो पति ने अपनी मां और दोस्त के मदद से उसको पकड़ लिया और नाक काट दी। इसके बाद घायल अवस्था में पीड़िता ने किसी तरह इसकी सूचना अपने मायके थाना औरास के करीमाबाद के मजरे सीमऊ निवासी पिता को दी। पिता के पहुंचने पर वह उसके साथ कोतवाली गई और सूचना दी। पुलिस ने सूचना दर्ज कर उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2013 में की थी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

उसके एक बेटी और एक बेटा भी है। बताया कि दामाद शराबी है और बेटी के साथ आये दिन मारपीट करता रहता है। जिसमें उसके घरवाले उसका पक्ष लेते हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं ग्रामीणों व पति के अनुसार महिला के परिवार के ही एक युवक से अवैध संबंध हैं। जिसके चलते ही उसने नीचे लेटने से मना किया था। जिस पर उसे सबक सिखाने की नीयत से घटना को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+