UP News: सुल्तानपुर लूटकांड में शामिल आरोपी अनुज सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का था इनाम

Unnao News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सोमवार सुबह एसटीएफ ने सुल्तानपुर लूटकांड में शामिल आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसके अन्य साथी भाग निकले। आरोपी बदमाश अनुज प्रताप सिंह पर एक लाख का ईमान था।

जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ को अनुज और उसके साथियों की सूचना उन्नाव के अचलगंज थाने के रायबरेली हाईवे के पास कोल्हुआ मार्ग पर मिली। मौके पर पहुंची एसटीएफ को देख आरोपी भागने लगे। रोकने के बाद भी जब नही रुके तो एसटीएफ ने गोली चलाई जिसमे बदमाश अनुज प्रताप सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

UNNAO

अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ एवं कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि उन्नाव के अचलगंज थाना इलाके में सुल्तानपुर में भारत ज्वैलर्स के यहां हुई डकैती से जुड़े बदमाशों की एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

Gorakhpur Police News: आनलाईन गेमिंग पोर्टल में सट्टा खेलाने के नाम पर लोगों के साथ करते थे ठगी, 8 गिरफ्तार
अमेठी जिले के जनापुर गांव निवासी अनुज प्रताप सिंह सुल्तानपुर कांड में शामिल था। 28 अगस्त को सुल्तानपुर शहर के ठठेरी बाजार क्षेत्र में एक दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण लूटे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+