बीवी को बाजार में खरीदारी करते देख पति ने दिया 3 तलाक, कहा मेरी मर्जी के बिना क्यों आई
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में तीन तलाक दिए जाने के मामले कानून बन जाने के बाद भी नहीं थम रहे। यहां उन्नाव के फ़तेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में एक महिला को शौहर ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया। महिला की गलती बस यह थी कि वह बिना शौहर की मर्जी के बाजार में खरीदारी करने चली गई थी। महिला को बाजार में देख शौहर आग-बबूला हो गया। उसने वहीं, महिला को तीन तलाक दे डाला।

संवाददाता के अनुसार, महिला उन्नाव के फ़तेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सैंता गांव की रहने वाली है। उसकी ससुराल उन्नाव की बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अतरधनी गांव में है। वह कुछ दिनों पहले वह अपने मायके सैंता गांव आई। बीते रोज वह मायके से कुछ ही दूरी स्थित तकिया चौराहे पर पीड़िता कुछ खरीददारी करने गई। जहाँ उसे उसका शौहर मिल गया। महिला को बाजार में देखकर शौहर गुस्सा हो गया। उससे कहा कि बिना मेरी मर्जी बाजार घूम रही है। उसके बाद तीन तलाक बोल दिया।

शौहर द्वारा तीन तलाक दिए जाने से आहत महिला ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने उसकी तहरीर पर उसके शौहर के लिखाफ मैरिज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सफीपुर के सीओ ने कहा कि जांच-पड़ताल के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications