उन्नाव: गर्लफ्रेंड से मिलने गांव पहुंचे युवक को मिली मौत, अगले दिन खेत में पड़ा मिला शव
उन्नाव, जून 09: खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से है, यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंच गया। इस बात की भनक युवती के परिजनों को हो गई। जिसके बाद उन्होंने युवक को पकड़ लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक के शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। बुधवार 09 जून की सुबह खेत में युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला
ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुरवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। यह वारदात उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली के खुड़ी गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, विशुनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार उर्फ कल्लू शहर के दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में चाय-समोसे की दुकान चलाता था। मंगलवार देर रात कल्लू खुड़ी गांव में किसी युवती से मिलने के लिए गया था।
प्रेमी की गला दबाकर की हत्या
ग्रामीणों के मुताबिक युवती के परिजनों को घटना की जानकारी होने पर युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने फिलहाल युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications