Unnao: डीसीएम ने बाइक को 10KM तक घसीटा, परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की हुई दर्दनाक मौत
unnao accident news: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को कई किलोमीटर तक घसीटा। हादसे में परीक्षा देने जा रहे छात्रों को मौत हो गई।

unnao accident news: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आई है। यहां 10वीं की परीक्षा देने नव चेतना इंटर कॉलेज हिलौली जा रहे दो छात्र ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे डीसीएम में बाइक समेत जा घुसे। इस दौरान डीसीएम के आगे के हिस्से में बाइक फंस गई और वह 10 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। इस हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के बाद फरार हुए डीसीएम चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा उन्नाव जिले के मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौधरी टोला निवासी दो छात्र शुक्रवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने नव चेतना इंटर कॉलेज हिलौली बाइक से जा रहे थे।
इस दौरान मौरावां-हिलौली मार्ग पर घसिलावनखेड़ा के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे डीसीएम (मिनी ट्रक) से टकरा गए। इस हादसे में बाइक डीसीएम के आगे के हिस्से में नीचे घुस गई और 10 मीटर तक घिसटती चली गई। इस हादसे में छात्र करण चौधरी (15) और अमित कटियार (17) दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
Recommended Video

जिसे मौरावां पुलिस ने 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया। वहीं, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक छात्रों के परिजन ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को बुलाने पर अड़े रहे। उन्होंने मुख्य मार्ग मौरावां मोहनलालगंज को जाम कर दिया गया। जाम खुलवाने में मौरावां पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अजीत जयसवाल और क्षेत्राधिकारी पुरवा संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया।












Click it and Unblock the Notifications