Unnao: चाचा और भतीजी में हुआ इश्क़, परिजनों ने किया इनकार तो उठाया यह कदम

Unnao News, उन्नाव। खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से है, यहां नायलॉन की एक ही रस्सी के सहारे प्रेमी युगल के शव लटके मिले। प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Uncle and niece in love took extreme step after family disagreed

पुलिस की मानें तो दोनों के बीच पारिवारिक चाचा-भतीजी का रिश्ता है और दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रसंग चल रहा था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस शादी के खिलाफ था। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम टोला गांव का है। गांव निवासी 20 वर्षीय युवक मुंबई में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता था।

लॉकडाउन की वजह से वो घर आ गया था। घर के सामने रहने वाली रिश्ते की भतीजी से उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार दोपहर युवक मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था। 18 जनवरी की सुबह युवक के पिता घर से एक किमी दूर अपने खेत पहुंचा तो गुड्डू के बाग में बेटे व युवती का शव पेड़ एक ही रस्सी के सहारे लटका हुआ था। दोनों के शव देखकर वो बदहवास हो गया। दोनों के परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

सूचना पर रवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर व कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, युवक के बड़े भाई के मुताबिक, दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। दोनों में चाचा-भतीजी का रिश्ता होने पर परिजनों को मंजूर नहीं था। रामू ने दोनों के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है।

सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक हैंगिंग से दोनों की मौत की पुष्टि हुई है। सीओ का कहना है कि दोनों प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+