Umaria News : वन्य-प्राणियों के हमले से मृत्यु होने पर दोगुना मुआवजा देने की CM शिवराज ने की घोषणा
Umaria News : जिले के बांधवगढ टाइगर रिजर्व के प्रवास के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2 महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वन्य जानवरों से अगर किसी की मौत होती है तो मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने वाली राशि 4 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर दिया गया है। किसानों की फसलों को वन्य जानवर नुकसान पहुंचाते हैं तो प्रति एकड़ मिलने वाली राशि भी बढ़ाई गई है।
अब तक वन्य जानवरों के हमले से किसी की मौत होने पर मुआवजे की राशि मात्र 4 लाख रुपये दी जाती थी। इससे आश्रित परिजनों का गुजर-बसर नहीं हो पाता था। इसे देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुआवजे की राशि को दोगुना करने की एलान की है। किसानों के लिए भी वन्य जानवरों की वजह से फसलों का नुकसान होने पर राशि बढ़ा दी गई है। अब सिंचित भूमि पर 50 प्रतिशत फसलों का नुकसान होने पर मुआवजा राशि 30,000 प्रति एकड़ दी जाएगी। वहीं, असिंचित भूमि पर मुआवजा राशि 16,000 रुपये प्रति एकड़ दी जाएगी।

पेसा एक्ट लागू होने से एक दिन पहले की यह घोषणा
वनवासी लोगों के हितों से जुड़ा पेसा अधिनियम मंगलवार से मध्यप्रदेश में लागू होना है। आधिकारिक रूप से इसे शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस प्रोग्राम के मंच से लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपद मुर्मू भी उपस्थित रहेंगी। इसी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री जिले में प्रवास पर है।












Click it and Unblock the Notifications