बाथरूम में बांधवगढ़ के डिप्टी रेंजर को आया हार्टअटैक, बच्चों ने दरवाजा तोड़कर निकाली लाश

Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बता दें कि रविवार की सुबह डिप्टी रेंजर अवधेश कुमार बाथरूम में अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए।

उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया‌। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर वन विभाग का अमला और पुलिस मौके पर पहुंची‌। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Bandhavgarh deputy ranger died of heart attack

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत खेतौली रेंजर स्वस्ति जैन की जानकारी अनुसार अवधेश कुमार सिंह बिजौरी गांव के रहने वाले थे। अभी हाल ही में फॉरेस्ट गार्ड से पदोन्नत होकर फॉरेस्टर वनपाल बने थे। खेतौली रेंज अंतर्गत बगदरी में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे। अवधेश कुमार सिंह अपनी ड्यूटी के पाबंद थे। रविवार को सुबह वह बाथरूम गए। जिसके बाद काफी समय तक नहीं निकले तो खाना बनाने वाले कर्मचारी उनकी खोज बिन करने लगे तो पता चला की टॉयलेट का गेट भीतर से बंद है।

इसके बाद उसने बच्चों के साथ किसी तरह दरवाजा को खोला, तो देखा कि बाथरूम में अवधेश कुमार बेहोशी की हालत में गिरे पड़े हुए हैं। उसने इसकी जानकारी संबंधितों को दी और तत्काल उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा‌। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उनके गृह ग्राम बिजौरी के लिए रवाना किया गया। जहां आज सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+