Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन का हमला, जबड़े में दबाकर खींच ले गयी जंगल, बुरे हाल में मिला शव
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव जंगल में पाया गया।
Umaria News: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Tigress Attack Bandhavgarh Tiger Reserve) के जंगल में दो महिलाओं पर बाघिन ने हमला कर दिया।बाघिन एक महिला को जबड़े में दबाकर घसीटते हुए जंगल ले गई। बाघिन के हमले से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
घटना के समय मौके पर पांच महिलाएं थीं। जिसमें से तीन महिलाएं बाल-बाल बच गईं हैं। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस बड़ी घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना पनपथा कोर के चंसुरा बीट की है। मृतका की पहचान भूरी बाई कोल के रूप में हुई है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के जानकारी अनुसार बाघिन भूरी बाई को अपने जबड़े में दबाकर जंगल की तरफ घसीटते हुए ले गई थी। जबकि, गंभीर रूप से घायल तेरसी बाई कोल घटनास्थल पर ही पड़ी रही। घटनास्थल पर तीन अन्य महिलाएं बाघिन के हमले में बाल-बाल बच गईं।
जानकारी अनुसार दोनों महिलाएं अन्य लोगों के साथ जंगल में सूखी लकड़ी लेने गई हुई थी। इसी बीच झाड़ियों में छिपी बैठी बाघिन ने हमला कर दिया। बाघिन ने पहले तेरसी बाई पर हमला किया था और बाद में उसने भूरी बाई को अपना शिकार बनाया। इसके बाद वह उसे अपने मुंह में भरकर जंगल के अंदर भाग गई।

मामले की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव वाले वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने बाघिन के कब्जे से मृत महिला को उठा लाया हैं। फिलहाल बाघिन की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications