60 साल की हथिनी अनारकली ने दिया पांचवें बच्चे को जन्म, पिता उसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे रखवाली कर रहा
Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हथिनी अनारकली ने नर बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म की जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल हैं।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्रबंधन हथिनी और उसके बच्चे की लगातार निगरानी कर रहा है। उसके स्वास्थ्य की जांच कर रहा है। साथ ही उच्च गुणवत्ता का भोजन भी दिया जा रहा है।

बच्चे के पिता गौतम हाथी को कैंप की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की अनारकली का जन्म 1964 में हुआ था। अनारकली की उम्र लगभग 60 वर्ष है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने अनारकली को सन 1978 - 79 में सोनपुर बिहार मेला से बांधवगढ़ लाया था। यहां आने के बाद अनारकली ने 5 बच्चे को जन्म दिया है। जन्म के बाद से ही डॉक्टरों की टीम निगरानी में जुटी हुई है। हथिनी के स्वास्थ्य की जांच की जा रही हैं।
हथिनी अनारकली ने आमा नाला कैंप में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद बांधवगढ टाइगर रिजर्व प्रबंधन में आमानाला कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी है। गौतम हाथी को सुरक्षा के लिए तैनात किया है।
बीट गार्ड, चारा कटर सहित महावत 24 घंटे कैंप में रहेंगे और हथिनी और नवजात बच्चे की निगरानी करेंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह 6.15 बजे हथिनी के नर बच्चे को जन्म दिया है। हथिनी को अब हाई क्वालिटी राशन दिया जाएगा। डॉक्टरों की टीम हथिनी की निगरानी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications