Ujjain News: दीवार गिरते ही अफसरों पर हुआ एक्शन, आखिर क्या थी गलती जो हो गया निलंबन, जानिए
मध्य प्रदेश के उज्जैन में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब महाकालेश्वर मंदिर के पास दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में 2 लोगों ने जान गंवाई थी। कई लोग घायल हो गए थे। वहीं अब हादसे के बाद जिम्मेदार अफसर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।
उज्जैन में महाराजवाडा स्कूल के आसपास के क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के कार्य में लापरवाही पर उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा आदेश जारी कर प्र.उपयंत्री नगर निगम गोपाल बोयत एवं विशेष गैंग प्रभारी मनीष बाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं प्लाटून कमांडर दिलीप बामनिया भी निलंबित किया गया है।

जारी आदेशानुसार प्र.उपयंत्री एवं विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम को सम्पूर्ण महाकाल क्षेत्र से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के दायित्व सौंपे गए थे। कार्य के प्रति लापरवाही से शुक्रवार को महाकाल मंदिर के समीप दीवार के पास अस्थाई अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों पर दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की उक्त दुर्घटना में मृत्यु हुई और अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। जिसके कारण लापरवाही प्रतिपादित होने से प्र.उपयंत्री नगर निगम बोयत एवं विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम बाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 के पास दीवार ढह जाने से बड़ा हादसा हुआ था, जहां हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। उज्जैन में लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी था, संभवत: तेज बारिश के चलते ही यह हादसा हुआ था, जहां हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम लोगों को बचाने में जुट गई थी। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था, तो वही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications