उज्जैन में गैस बॉटलिंग टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत
भोपाल, 15 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के उज्जैन में टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। यह हादसा गुरुवार को सामने आया, जब मजदूर उज्जैन स्थित घाटिया इलाके में गैस बॉटलिंग प्लांट में टैंक की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान दो मजदूर टैंक में गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद एडीएम संतोष टैगोर ने बताया कि मजदूरों के शव को बाहर निकालने की कोशिश जारी है, लेकिन यह काफी मुश्किल है, हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि शवों को बाहर निकाला जाए।













Click it and Unblock the Notifications