Sawan 2023 का छठा सोमवार, महाकाल दर्शन के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता

Sawan 2023 के छठे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों में हर्षोल्लास है, जहां भक्त भगवान भोलेनाथ की मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन कर रहे हैं, तो वहीं रिमझिम फुहारों के बीच सावन माह के छठे सोमवार पर धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने मिल रही है।

राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर का आकर्षक श्रृंगार सावन माह के पहले सोमवार पर किया गया है। सबसे पहले सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई, जिसके बाद भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार हुआ। सावन माह के पहले सोमवार पर भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन पाने मंदिर पहुंचे।

Ujjain

भक्त कर रहे भगवान के दर्शन

सावन माह में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी भक्त धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं, इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलग तरह की व्यवस्था ही की हुई है। दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इसको लेकर भी मंदिर प्रबंधन अलर्ट नजर आ रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो भगवान शिव के भक्तों में सावन माह को लेकर अलग उत्साह नजर आ रहा है।

मंदिर परिसर में विशेष साज-सज्जा

Recommended Video

    Sawan 2023: सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किए Mahakal दर्शन कुछ ऐसी है व्यवस्था

    सावन माह को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने बाबा महाकालेश्वर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की हुई है, साथ ही मंदिर में वह सभी व्यवस्थाएं की गई है, जिसके चलते दर्शनार्थियों को बाबा महाकाल के सुगम दर्शन प्राप्त हो सके। सावन माह से पहले ही मंदिर परिसर में साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य भी संपन्न कर लिया गया था। साथ ही सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की पहली सवारी को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण और भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम छठी सवारी 14 अगस्त 2023 को निकाली जाएगी। भगवान महाकालेश्वर की सवारी के दर्शन करने श्रद्धालु देश और दुनिया के अलग-अलग स्थान से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं।

    ये भी पढ़े- Nag Panchami 2023: नागचंद्रेश्वर मंदिर में अबकी बार रहेगी ऐसी दर्शन व्यवस्था, अधिकारियों ने दिए निर्देश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+