Ujjain News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए महाकाल दर्शन, नंदी हॉल से लगाया ध्यान
उज्जैन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर भगवान श्री महाकालेश्व जी के दर्शन किये। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की है।
उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नति, प्रजा के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना की। राष्ट्रपति मुर्मु ने नन्दी मंडपम में श्री नंदिकेश्वर भगवान का पूजन किया व बाबा श्री महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उपस्थित थे।

पूजन के पश्चात राष्ट्रपति मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से अंगवस्त्र, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। पूजन पं.आकाश पुजारी द्वारा करवाया गया। सहायक पुजारी शैलेंद्र शर्मा, राम पुजारी, अभिषेक शर्मा(बाला गुरु), अजय पुजारी भी उपस्थित थे।
महाकाल मंदिर में दर्शन और पूजन से पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू महाकाल लोग पहुंची थी, जहां उन्होंने महाकाल लोक का भ्रमण करने के साथ ही महाकाल लोक की मूर्ति का निर्माण करने वाले मूर्तिकारों से चर्चा की है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम मोहन यादव समेत तमाम जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में सफाई मित्रों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी उपस्थित रहे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर भगवान श्री महाकालेश्व जी के दर्शन किये। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की है।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल दर्शन कर इंदौर-उज्जैन को बड़ी सौगात देंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications