Ujjain News: महाकाल मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई झाडू, स्वच्छता का संदेश दिया
उज्जैन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने के उपरान्त मन्दिर परिसर में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता के लिये श्रमदान किया। उन्होंने मन्दिर परिसर में कोटितीर्थ के समीप झाड़ू लगाई।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी स्वच्छता के लिये श्रमदान में शामिल हुए। कोटितीर्थ से राष्ट्रपति मुर्मु ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर के शिखर दर्शन भी किये।

उज्जैन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा श्री महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की। उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नति, जनता के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये बाबा महाकाल से प्रार्थना की। श्रीमती मुर्मु ने नन्दी हॉल में बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उपस्थित थे।
पूजन के पश्चात राष्ट्रपति मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से अंगवस्त्र, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। पूजन पं.आकाश पुजारी द्वारा करवाया गया। सहायक पुजारी शैलेंद्र शर्मा, राम पुजारी, अभिषेक शर्मा, अजय पुजारी भी उपस्थित थे।
महाकाल मंदिर में दर्शन और पूजन से पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू महाकाल लोग पहुंची थी, जहां उन्होंने महाकाल लोक का भ्रमण करने के साथ ही महाकाल लोक की मूर्ति का निर्माण करने वाले मूर्तिकारों से चर्चा की है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम मोहन यादव समेत तमाम जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में सफाई मित्रों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी उपस्थित रहे।
ये भी पढे़- Ujjain News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए महाकाल दर्शन, नंदी हॉल से लगाया ध्यान
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications