Ujjain को मिलेगी विकास की गति, निनौरा में कारखाना खुलने से 11 हजार महिलाओं को मिलेगी नौकरी
उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र की विधानसभा उज्जैन दक्षिण के मक्सी रोड स्थित रघुनन्दन गार्डन में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, देवास रोड नागझिरी स्थित एवं इन्दौर रोड निनौरा के समीप नवाखेड़ा में कारखाने खुलने से लगभग 11 हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
इसी के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की, राज्य सरकार द्वारा गरीबों एवं माता-बहनों के लिये अनेक योजनाएं लागू कर लाभांवित किया है। इसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना और हाल ही में लागू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महत्वाकांक्षी योजना से करोड़ों बहनों को प्रदेश में लाभ मिला है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, पहले सिंहस्थ आने पर शहर का विकास होता था, परन्तु अब सालभर शहर में विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़नगर की एक बेटी सीए की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये विदेश गई और सरकार ने उसकी फीस भरी, जिससे आज उसको अच्छा पैकेज मिला है। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने गरीबों के दु:ख-दर्द को समझकर कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर उनका सफलतम क्रियान्वयन किया है और करोड़ों हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया है।
निगम सभापति ने कही ये बात
नगर निगम सभापति कलावती यादव ने भी इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि बहनों के लिये सरकार बेहतर काम कर उन्हें लाभांवित किया जा रहा है। महाकाल लोक के बनने से उज्जैन शहर में श्रद्धालुओ की भीड़ में अत्यधिक वृद्धि हुई है, जिससे शहर के हजारों लोगों को रोजगार मिला है। शहर का चहुंमुखी विकास भी निरन्तर जारी है। विवेक जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त कर कहा कि, सरकार गरीबों के हित में बेहतर काम कर उन्हें लाभांवित कर रही है, यही सरकार का उद्देश्य है। कार्यक्रम के अन्त में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने उपस्थित सैंकड़ों महिलाओं से कहा कि वे अपने-अपने मोबाइल की टॉर्च दिखाकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ढेरों योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं लाभ पहुंचाने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।
ये भी पढ़े- Khargone को करोड़ों के विकासकार्यों सौगात देंगे CM Shivraj, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications