Ujjain News: ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ निकाली नंदी की अंतिम यात्रा, होगा दशा कर्म और ब्राह्मण भोज
Ujjain News: सुल्या खेड़ी गांव के शोकाकुल ग्रामीणों ने न सिर्फ़ बैंड बाजे से नंदी की अंतिम यात्रा निकालकर समाधि दी, बल्की अब वे हिंदू धर्म के अनुसार दशा कर्म करके ब्राह्मण भोज भी करेंगे।
Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की शव यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। सुल्या खेड़ी गांव में नंदी की शव यात्रा पर निकाली गई। इसमें बैंड-बाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
लोगों का कहना है कि नंदी से लोगों का खास जुड़ाव था। सभी लोग उसे बहुत पसंद करते थे। बैंड बाजे से निकली यह अनोखी शव यात्रा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी अनुसार सुल्या खेड़ी में नंदी (सांड) की 5 जनवरी को मौत हो गई। 27 वर्ष से गांव में रह रहे नंदी की मौत से पूरा गांव दुखी हो गया। इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने वाहन में नंदी की शव यात्रा सजाई और बैंड बाजे के साथ भगवान के नाम का जाप करते हुए अंतिम यात्रा निकाली।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी नंदी के शव यात्रा में शामिल हुई। अंत में शमशान के नजदीक बड़ा गड्ढा बनाकर विधि विधान से नंदी को दफनाया दिया गया।
गांव के शासकीय विद्यालय के शिक्षक रतनलाल रावल के अनुसार करीब 27 साल पहले बछड़ा गांव में आ गया था। इसका कोई मालिक नहीं था। लिहाजा, उस पर निशान लगा कर नंदी बना दिया गया। नंदी बच्चों के साथ खेलता था।
वहीं, बड़ों के बातों का पालन भी करता था। उसने आज तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। लिहाजा, इसकी मौत पर ग्रामीणों ने तय किया है कि 12 दिन बाद मृत आत्मा की शांति के लिए दशा कर्म कर ब्राह्मण भोज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications